आगरालीक्स ….आगरा में एक सरकारी कर्मचारी ने दो शादी कर लीं, अभी भी उसके कई और महिलाओं से संबंध हैं। दोनों पत्नियां एसएसपी कार्यालय शिकायत लेकर पहुंची।
आगरा के कलेक्ट्रेट स्थित एसएसपी कार्यालय में बुधवार को दो महिलाएं पहुंची। महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनका पति सरकारी कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक है, दो बेटी और तीन बेटे हैं। 18 साल पहले एक और महिला से मंदिर में शादी कर ली, उसके एक बेटा है।

दोनों पत्नियों के आरोप, कई और महिलाओं से संबंध
एसएसपी कार्यालय पहुंची दोनों पत्नियों ने आरोप लगाए हैं कि उनके पति के कई और महिलाओं से संबंध हैं। वह घर खर्च नहीं देता है, जान से मारने की धमकी देता है। इससे दोनों महिलाएं परेशान हैं और अपने पति पर कार्रवाई की मांग की है।