आगरालीक्स…(16 January 2022 Agra News) आगरा में पति ने पत्नी के लिए कही ऐसी बात. पत्नी ने एक झटके में तोड़ दिया रिश्ता. अलग होने का लिया फैसला…यहां का है मामला….
आगरा के रहने वाले एक दंपत्ति ने परिवार परामर्श केंद्र पर अलग होने का फैसला कर लिया. सुलह करने के लिए परामर्श केंद्र पर पहुंचे पती ने पत्नी के लिए ऐसी बात बोल दी जिससे नाराज पत्नी ने एक झटके में रिश्ता तोड़कर अलग होने का फैसला कर लिया. दरअसल पति ने यहां पत्नी के चरित्र पर सवाल उठा दिए जिससे नाराज होकर पत्नी ने कहा कि वह अब इस व्यक्ति् के साथ अपनी पूरी जिंदगी नहीं बिता सकती और हमेशा हमेशा के लिए अलग होने का फैसला कर लिया.
नाई की मंडी का मामला
मामला नाई की मंडी इलाके का है. यहां रहने वाली एक युवती का निकाह करीब दो साल पहले सदर के रहने वाले युवक के साथ हुआ था. शौहर जमीनों का काम करता है. शादी से इनके एक अबोध बेटी भी है. बताया जाता है कि ससुरालवालों द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाकर पत्नी कई महीने से अपने मायके में ही रह रही थी. आरोप है कि इस दौरान शौहर न तो उसे देखने आया और न ही बेटी को. इस पर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी.

परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा मामला
मामला रविवार को परिवार परामर्श केंद्र काउंसलिंग के लिए पहुंचा. यहां दोनों पहुंचे. पत्नी ने आरोप लगाया कि शादी के समय शौहर ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया जबकि वह तो काई काम ही नहीं करता था. शादी होने के बाद उसे ये बात पता लगी. इसके बाद उसने ससुरालियों पर बात बात पर परेशान करने का आरोप लगाया. वहीं शौहर का आरोप है कि पत्नी अपने मायके वालों के कहने पर चलती है और बिना वजह मायके में रह रही है.
चरित्र पर उठाए सवाल
इस दौरान मामला बढ़ने पर शौहर ने अपनी पत्नी के चरित्र पर ही सवाल उठा दिए. इससे क्षुब्द होकर पत्नी ने शौहर के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह ऐसे व्यक्ति के साथ अपनी जिंदगी नहीं बिता सकती हो कि अपनी पत्नी के चरित्र पर ही शक करता हो. इस दौरान मायके वाले भी भड़क गए. काउंसलिंग के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है.