आगरालीक्स….. आगरा में पंछी पेठा के नाम से निम्म गुणवत्ताका पेठा और नमकीन बेचने पर 14 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
दुकानों पर लिख लिया पंछी पेठा स्टोर, पर्यटकों को बेचा जा रहा निम्म गुणवत्ता का पेठा और नमकीन। पुलिस जांच में जुटी।
पंछी पेठा की देश दुनिया में पहचान है। पंछी पेठा स्टोर के पार्टनर अमित गोयल निवासी नूरी दरवाजा का कहना है कि उनकी फर्म के छह शोरूम और चार फ्रेंचाइजी हैं। मगर, शहर में जगह जगह पंछी पेठा के नाम के बोर्ड लगाकर पेठा और नमकीन की बिक्री की जा रही है। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई थी तो कुछ दिन के लिए दुकानें बंद हो गईं। अब दोबारा दुकानों पर बोर्ड लग गए हैं।

14 दुकान संचालकों पर मुकदमा
इस मामले में अमित गोयल ने कोर्ट के आदेश पर ताजगंज क्षेत्र की 14 दुकानों के संचालकों पर मुकदमा दर्ज कराया है। ये पंछी का नकली लेबल और पैकिंग कर पेठा और नमकीन बेच रहे हैं। थाना ताजगंज में किशोर कुमार बंसल, राकेश जिंदल, शिवम, गौरव, रवि, अरुण, अतुल, गोरेलाल, सैफ, ब्रजेश उर्फ भोला, कमला सिंह, मुकेश सोलंकी, सोनू उफ शरीफ कुरैशी और शिव प्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी, कॉपीराइट अधिनियम, ट्रेड मार्क अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।