आगरालीक्स …आगरा की सभी विधानसभा सीटों पर सपा रालोद गठबंधन ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। आगरा दक्षिण से मुस्लिम चेहरे को एत्मादपुर से ठाकुर और उत्तर व फतेहाबाद से ब्राहृमण को मौका दिया है।

सपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशी
एत्मादपुर — डॉ.वीरेंद्र सिंह चौहान
आगरा उत्तर— ज्ञानेंद्र गौतम
आगरा ग्रामीण— महेश कुमार जाटव (रालोद)
आगरा दक्षिण — रिजवान रईसुदृदीन प्रिंस
आगरा छावनी — कुंवर चंद वकील
फतेहपुर सीकरी — ब्रिजेश चाहर (रालोद)
बाह — मधुसूदन शर्मा
फतेहाबाद — राजेश शर्मा
खेरागढ़— रौतान सिंह (रालोद)
आगरा की नौ विधानसभा सीटों के लिए पांच पर पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिए गए थे। मगर, आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, एत्मादपुर और फतेहाबाद सीट पर जातीय समीकरण का आंकलन करने के बाद सोमवार को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए। इसमें से कुछ को बी फार्म भी दे दिए हैं लेकिन सभी को बी फार्म नहीं मिले हैं।