आगरालीक्स…. आगरा की ग्रामीण विधानसभा से नामांकन करने के बाद पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राज्यपाल रहने के बाद विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा, वीडियो के लिए क्लिक करें।
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में आगरा ग्रामीण सीट से नामांकन पत्र जमा किया। इस सीट पर भाजपा से हेमलता दिवाकर विधायक हैं, उन्हें टिकट नहीं दी गई। नामांकन पत्र जमा करने के बाद पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से पूछा गया कि राज्यपाल रहने के बाद विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की कार्यकर्ता हूं, पार्टी ने जो निर्देश दिए है उसका पालन कर रही हूं। भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी के निर्देशों का पालन करता है।