आगरालीक्स… सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुत्रबधु अपर्णा यादव ने भाजपा ज्वाइन कर ली, डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव अपना परिवार भी संभाल नहीं पाए।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव को भाजपा, यूपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा की सदस्यता दिलवाई। अपर्णा यादव ने कहा कि वह सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों से काफी प्रभावित रहीं हैं, आगे पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे निभाउंगी।
डिप्टी सीएम ने अखिलेश पर कसा तंज
अपर्णा यादव को पार्टी ज्वाइन कराने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपना परिवान नहीं संभाल पाए। कहा कि हम अपर्णा का अपने भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं।
लखनऊ कैंट से दावेदारी
अपर्णा यादव लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ सकती है, वे 2017 में भी इसी सीट से चुनाव लड़ी थी लेकिन हार गईं थी। इस सीट पर भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे के लिए भाजपा से टिकट मांग रही हैं।