आगरालीक्स…(Agra News 19th January 2022 ) आगरा में कार सवार बदमाशों ने 200 किलो चांदी लूटी, पुलिस की कई टीम जांच में जुटी हुई हैं। वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा में बुधवार दोपहर 12.30 बजे को प्राइवेट कूरियर कंपनी की गाड़ी 200 किलो चांदी और एक लाख कैश लेकर जा रही थी। सदर क्षेत्र में ग्वालियर रोड पर कार ने ओवरटेक किया, कार में चार बदमाश बैठे हुए थे। उन्होंने चांदी अपनी कार में रखवा ली और 200 किलो चांदी लूट कर ले गए।
घटनास्थल पर एडीजी राजीव कृष्ण ने पहुंचकर जानकारी ली, उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में 200 किलो चांदी लूट की जानकारी मिली है। पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं और चेकिंग कराई जा रही है।
होंडा अमेज कार से किया ओवरेटक
पुलिस की पूछताछ में कोरियर कंपनी के कर्मचारी आकाश ने बताया कि वह अपने साथी के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से 200 किलो चांदी और एक लाख कैश लेकर आगरा से धौलपुर के लिए निकले थे। ग्वालियर रोड पर होंडा अमेज कार ने उनकी कार को ओवरटेक किया और होंडा अमेज उनकी कार के आगे खड़ी कर दी। धमकी देकर उनकी कार की डिग्गी में रखी 200 किलो चांदी अपने अपनी कार में रखवाकर ले गए।