आगरालीक्स…(19 January 2022 Agra News) आगरा की फतेहाबाद विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने बदला प्रत्याशी. इस महिला उम्मीदवार पर लगाया अपना दांव
आगरा की फतेहाबाद सीट से समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदला है. समाजवादी पार्टी ने यहां घोषित पहले प्रत्याशी राजेश शर्मा के स्थान पर अब महिला उम्मीदवार रूपाली दीक्षित को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. समाजवादी पार्टी की ओर से ये बदलाव काफी अहम माना जा रहा है.

ये हैं सपा के सभी प्रत्याशी
आगरा उत्तर से ज्ञानेंद्र गौतम (सपा)
फतेहाबाद से रूपाली दीक्षित (सपा)
एत्मादपुर से वीरेंद्र चौहान (सपा)
खेरागढ़ विधानसभा से रौतान सिंह (रालोद)
फतेहपुर सीकरी विधानसभा से ब्रजेश चाहर (रालोद)
आगरा ग्रामीण विधानसभा से महेश जाटव (रालोद)
बाह विधानसभा सीट से मधुसूदन शर्मा (सपा)
छावनी विधानसभा सीट से कुंवर चंद वकील (सपा)
आगरा दक्षिण विधानसभा से रिजवान प्रिंस (सपा)