आगरालीक्स…(20 January 2022 Agra News) पति—पत्नी के बीच हुआ झगड़ा. पत्नी ने मिला दिया खाद्य विभाग को फोन. कहा—पति बनाता है मिलावटी घी. छापा मारने पहुंच गई टीम. जब्त किया इतना सामान
पति—पत्नी के बीच विवाद के कई मामले सामने आते रहते हैं. इनमें से लगभग हर मामला बढ़ने पर पुलिस के पास पहुंचता है लेकिन एक महिला ने अपने पति के साथ हुई लड़ाई के बाद खाद्य विभाग को फोन कर दिया और कहा कि उसका पति मिलावट का खेल करता है, वह नकली घी बनाता है. फिर क्या था, खाद्य विभाग की टीम ने छापा मार दिया और दबिश देकर 38 किलो घी जब्त किया है. घटना के बाद से पति फरार हो गया है.

रतललाम का मामला
ये अनोखा मामला रतलाम के मोमिनपुरा का है. यहां रहने वाली मीना व्यास की शादी सुनील व्यास केसाथ करीब 15 साल पहले हुई थी. लेकिन कई सालों से दोनों के बीच विवाद चल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया. इसकी सूचना पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने किसी तरह दोनों के बीच मामला शांत करा दिया और वापस लौट आई. लेकिन इसके बाद दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया. इस पर गुस्साई मीना ने अबकी बार फोन खाद्य विभाग को मिला दिया और कहा कि उसका पति सुनील मिलावटी घी बनाता है.
छापा मारने पहुंच गई टीम
इधर देर रात मिली सूचना के बाद ही खाद्य विभाग की टीम भी छापा मारने के लिए पहुंच गई. टीम ने मौके पर पहुंचकर 38 किलो घी जब्त किया है और इसके सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं. बताया गया है कि सुनील 8 साल से नकली घ्ज्ञी बनाने का काम कर रहा है. इससे पहले भी मीना ने एक दो बार शिकायत की थी लेकिन सुनील नकली घी को छुपा देता था. लेकिन इस बार उसने चुपचाप इसकी सूचना दे दी. घटना के बाद से पति सुनील मौके से फरार हो गया है. आरोप है कि सुनील मीना के साथ अक्सर मारपीट करता है. उनके दो बच्चे भी हैं. सास—ससुर भी पति का साथ देते हैं.