आगरालीक्स…(20 January 2022 Agra News) आगरा पुलिस ने दो और शराब तस्करों को पकड़ा. कार के अंदर से मिली इतनी बोतलें शराब…
आगरा की थाना फतेहाबाद पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से 152 बोतलें अवैध शराब हरियाणा मार्का बरामद की हैं.

बीती रात चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हरियाणा नंबर की एक कार तस्करी के लिए दूसरे राज्य की अवैध शराब इटावा की तरफ जा रही है. इस पर पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग करना शुरू कर दिया. पुलिस को कुछ देर बार एक कार आती दिखी. इस पर पुलिस ने घेराबंदीकर कार को रोक लिया और कार में बैठे दो लोगों को अरेस्ट कर लिया. पुलिस द्वारा गाड़ी चेकिंग करने पर उसमें अवैध शराब की 152 बोतलें हरियाणा मार्का, 84 रैपर फाइअर ब्रांड व 288 बार कोड मिले. पुलिस ने कार को भी बरामद कर लिया. पकड़े गए दोनों तस्करों के नाम पंकज और रविंद्र है. पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये के आसपास बताई गई है.