आगरालीक्स ……आगरा में रात से ही घना कोहरा छाया हुआ है, एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुसी कार, एक की मौत, मौसम विभाग का आज का क्या है अनुमान।
आगरा में गुरुवार दिन में धूप निकली और रात में घना कोहरा छा गया। शुक्रवार सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। ओस टपक रही है, हालांकि तापमान में कमी नहीं आई है लेकिन कोहरा छाया हुआ है।

आज हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को बारिश हो सकती है, रुक रुक कर बारिश की संभावना है। लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी। शनिवार और रविवार को भी बारिश हो सकती है।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे में एक की मौत
शुक्रवार सुबह घने कोहरे में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक खड़ा हुआ था, पीछे से आ रही कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक की मौत हो गई।
आईएमडी का अनुमान
21-Jan 9.0 18.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
22-Jan 10.0 19.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
23-Jan 11.0 18.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
24-Jan 11.0 17.0 Partly cloudy sky
25-Jan 12.0 16.0 Partly cloudy sky
26-Jan 11.0 17.0 Partly cloudy sky