आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना का पीक कब आएगा, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं अभी कोरोना के केस कम नहीं हुए हैं और 24 घंटे में 891 केस मिल चुके हैं।
आगरा में एक जनवरी के बाद से कोरोना के केस तेजी से बढ़े हैं। 600 से 700 तक नए केस मिल रहे थे, बुधवार को नए केसों में गिरावट आई लेकिन गुरुवार से कोरोना के केस दोबारा बढ़ गए। 24 घंटे में 891 नए केस मिलने से कोरोना के सक्रिय केस बढ़ गए हैं।

जनवरी अंत तक बढ़ेगा कोरोना
विशेषज्ञों के कोरोना की पीक को लेकर अलग अलग अनुमान हैं, कुछ का कहना है कि जनवरी अंत तक कोरोना का पीक आएगा। इसके बाद कोरोना के केस कम होने लगेंगे। जबकि कुछ का कहना है कि फरवरी तक कोरोना का पीक आएगा।
7040 आ चुके हैं कोरोना के केस
आगरा में जनवरी के बाद से कोरोना के नए केस बढ़ रहे हैं। एक से 20 जनवरी के बीच में कोरोना के 7040 नए केस मिले हैं। कोरोना के एक्टिव केस भी 3600 को पार कर चुके हैं लेकिन कोरोना के मरीजों में मामूली लक्षण मिल रहे हैं। इसलिए मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। कोरोना के मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है।