Thursday , 30 July 2026
Home आगरा South assembly seat is called the second stronghold of the BJP in Agra…know the all winners of this seat…#agranews
आगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्स

South assembly seat is called the second stronghold of the BJP in Agra…know the all winners of this seat…#agranews

181

आगरालीक्स…(23 January 2022 Agra News) आगरा की दक्षिण विधानसभा पर अब तक इस पार्टी के प्रत्याशी रहे हैं सबसे ज्यादा विजेता. जानिए अब तक कौन—कौन बना विजेता. इस बार ये प्रत्याशी मैदान में

आगरा की दक्षिण विधानसभा सीट कभी आगरा पश्चिम विधानसभा सीट कहलाई जाती थी. वर्ष 2008 में इसे दक्षिण​ विधानसभा सीट के रूप में पहचान मिली. आगरा की ये सीट भाजपा का शहर में दूसरा गढ़ है। इस सीट पर भाजपा को बसपा से सीधी टक्कर मिलती है। बसपा एक बार जीत भी चुकी है लेकिन दबदबा भाजपा का ही है। लेकिन इस बार इस सीट से रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

आगरा दक्षिण से इस बार ये हैं प्रत्याशी
भाजपा— योगेंद्र उपाध्याय
बसपा— रवि भारद्वाज
कांग्रेस — अनुज शर्मा
सपा+रालोद गठबंधन— विनय अग्रवाल (सपा)

भाजपा के योगेंद्र ने बसपा के भुट्टो को दो बार हराया
आगरा दक्ष‍िणी विधानसभा सीट से वर्तमान में भाजपा के योगेंद्र उपाध्याय विधायक हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने 1,11,882 मत प्राप्त कर बसपा के जुल्फिकार अहमद भुट्टो को 54,225 मतों हराया था। बसपा के भुट्टो को 57,657 वोट मिले थे। करीब साढ़े तीन लाख मतदाताओं में से 62.26 ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

भाजपा 11 में सात चुनाव जीत चुकी है
आगरा दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा के रुतबे की बात करें तो वह पिछले 11 में से सात चुनाव जीत चुकी है। एक बार बसपा तो तीन बार कांग्रेस विजयी रही है।

कांग्रेस भी लगा चुकी है जीत की हैट्रिक
वर्ष 1977 में कांग्रेस के गुलाब सेहरा जनता पार्टी के लक्ष्मन दास को हराकर जीते थे। वर्ष 1980 में कांग्रेस के आजाद कुमार कर्दम भाजपा के करन सिंह वर्मा को हराकर जीते। वर्ष 1985 के चुनाव में भी भाजपा के वीरेंद्र सोनी जीते उन्होंने जनता पार्टी के रामजीलाल सुमन को हराया।

भाजपा ने लगातार पांच चुनावों में की जीत हासिल
भाजपा के किशन गोपाल ने वर्ष 1989 में कांग्रेस के आजाद कुमार कर्दन को हराकर पार्टी का परचम फहराया वह लगातार पांच चुनावों तक जारी रहा। वर्ष 1991 में किशन गोपाल ने जद के सुरेशचंद्र को हराया। वर्ष 1993 से वर्ष 2002 तक भाजपा के डा. रामबाबू हरित ने जीत हासिल की। उन्होंने इस दौरान बसपा के वीरेंद्र सिंह सोनी, हरिकिशन पिपल और ओमप्रकाश भारतीय को परास्त किया।

गुटियारी लाल ने दिलाई बसपा को एक मात्र जीत
बसपा तीन चुनावों में भाजपा को टक्कर देने के बाद वर्ष 2007 में पहली बार विजयी रही। बसपा के गुटियारी लाल दुबेश ने भाजपा के रामबाबू हरित को शिकस्त दी। लेकिन अगले चुनाव में वर्ष 2012 में भाजपा के योगेंद्र उपाध्याय ने बसपा के जुल्फिकार अहमद भुट्टो को शिकस्त देकर वापस सीट को हथिया लिया। 2017 के चुनाव में भी योगेंद्र उपाध्याय बसपा के भुट्टो को हराकर विजयी रहे।

दक्षिण विधानसभा सीट से कौन कब जीता 
वर्ष 2017 योगेंद्र उपाध्याय भाजपा
वर्ष 2012 योगेंद्र उपाध्याय भाजपा
वर्ष 2007 गुटियारी लाल बसपा
वर्ष 2002 डा. रामबाबू हरित भाजपा
वर्ष 1996 डा. रामबाबू हरित भाजपा
वर्ष 1993 डा. रामबाबू हरित भाजपा
वर्ष 1991 किशन गोपाल भाजपा
वर्ष 1989 किशन गोपाल भाजपा
वर्ष 1985 वीरेंद्र कुमार सोनी कांग्रेस
वर्ष 1980 आजाद कुमार कर्दम कांग्रेस
वर्ष 1977 गुलाब सेहरा कांग्रेस

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: 26 year old youth going to attend lover marriage his dead body found in drain

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रेमिका की शादी में जाने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman & her land lord died in road accident

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुलिस द्वारा पकड़े गए बेटो को छुड़ाने गईं...

बिगलीक्स

Agra Weather News: 24.8 MM rain recorded in last 24 hours in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बीते 24 घंटे में 24.8 एमएम बारिश हुई,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 30th July 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 30 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ लोक परीक्षा...

error: Content is protected !!