आगरालीक्स…(23 January 2022 Agra News) आगरा में आने वाले सात दिन भी कड़ाके की ठंड के होने वाले हैं. कोहरा और बारिश भी बढ़ाएंगे ठंड..जानिए आज का मौसम…
आगरा में ठंड ने लोगों का बुरा हाल किया हुआ है. रात के साथ दिन में भी गलनभरी ठंड ने परेशान किया हुआ है. बारिश के बाद आगरा का तापमान बढ़ा है लेकिन ठंड बरकरार है. रविवार को भी रात को बारिश हुई. सुबह के समय से ही बादलों का डेरा आगरा में लगा रहा. सूर्य देव कुछ ही देर के लिए दिखाई दिए. अगर दिखे भी तो लगा जैसे वो भी सर्दी के आगोश में हैं. रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री रहा. ये सामान्य से तीन डिग्री सेलिसयस अधिक रहा.

आने वाला सप्ताह भी ठंड का
आगरा का आने वाला सप्ताह भी ठंड का होने वाला है और गलनभरी ठंड से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और तापमान कम होने की संभावना जताई है.
| 24-Jan | 8.0 | 19.0 | Cold Day | |
| 25-Jan | 8.0 | 19.0 | Fog/mist in the morning and mainly clear sky later | |
| 26-Jan | 7.0 | 19.0 | Fog/mist in the morning and mainly clear sky later | |
| 27-Jan | 6.0 | 19.0 | Fog/mist in the morning and mainly clear sky later | |
| 28-Jan | 7.0 | 20.0 | Fog or Mist | |
| 29-Jan | 8.0 | 21.0 | Fog or Mist |