आगरालीक्स…(23 January 2022 Agra News) आगरा में मेधावी प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित. बस में से 25 लोगों की जान बचाने वाले निहाल सिंह बघेल को भी किया सम्मानित…
मेरा भारत स्वस्थ भारत समिति ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मेधावी प्रतिभा का सम्मानित कया. यूथ हॉस्टल में आयेाजित कार्यक्रम में 8 जुलाई 2019 को झरना नाला पर गिरी बस में से 25 लोगों को बचाने वाले निहाल सिंह बघेल उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि रिटायर्ड सीएमओ डॉ. सत्येंद्र कुमार रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रो. लक्ष्मण सिंह ने की. धर्मवीर सिंह विशिष्ट अतिथि, एडवोकेट रोहित बघेल, उपस्थित रहे. डॉ. बीएस बघेल कार्यक्रम संयोजक व अध्यक्ष आयोजन समिति ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में मेधवी सोनाली सिंह, जयंत बघेल, पार्थ बघेल (आईआईटी दिल्ली), विष्णु सुमन, सत्यपाल, कनिकासिंह, अभिषेक सिंह, कन्हैयालाल, चंद्र प्रकाश, अनूप बघेल, अभिमन्यु, हरिकिशन, सीमा बघेल को सम्मानित किया गया.

मुख्य अतिथि डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सभी को शिक्षा ग्रहणकरनी चाहिए जिससे हम देश की सेवा ज्यादा कर सकते हैं. मुख्य अतिथि ने निहाल सिंह की तारीफ की. धर्मवीर सिंह ने ईमानदारी से पढ़ाई करने व कार्य करने के लिए प्रेरित किया. डॉ. लक्ष्मणसिंह ने कहा कि हमेशा योग्य विद्यार्थी को गाइड करना चाहिए, जिससे उसकी प्रतिभा सफलता ऊॅंचाई पर जाती है. इस अवसर पर समिति ने दस हजार रुपयेका चेक निहाल सिंह को दिया. डॉ. बीएस बघेल ने बताया कि मेधावी प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह, गिफ्ट व प्रेरक किताबें दी गईं.