आगरालीक्स…(23 January 2022 Agra News) आगरा में श्री सोमनाथ धाम शाहगंज के महंत के जन्मोत्सव पर लगा ई श्रम कार्ड कैंप…
सोमनाथ धाम शाहगंज के महन्त योगी शंकर नाथ के जन्मोत्सव 26 जनवरी के उपलक्ष्य में श्री गुरु ठाकुर नाथ सेवा समिति द्वारा सेवा कार्यों के अंतर्गत आज 23 जनवरी को श्री सोमनाथ धाम शाहगंज पर ई श्रम कार्ड कैंप लगाया गया। कैंप का शुभारंभ गुरु जी ने किया। कैंप में सैकड़ों लोगो ने कार्ड बनवाए सभी लोग खुश नजर आए।
ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर योगी जहाज नाथ योगी रुद्र नाथ, सिंधी सेंट्रल पंचायत के महामंत्री, हेमंत भोजवानी संगठन मंत्री, जय प्रकाश धर्माणी, मंत्री लालचंद मोटवानी एडवोकेट, भरत मंगलानी ,घनश्याम खियानी,लक्ष्मण भावनानी,राजेश धनकानी, वासदेव चंदानी, रूपचंद, मनोज नोतनानी, जीतू वरयानी,नरेश कुमार,मोनू लालवानी,आदि मौजूद रहे। हेमंत भोजवानी ने बताया कि सेवा कार्य के अंतर्गत कल श्री सोमनाथ धाम पर वेक्सिनेशन कैंप लगाया जाएगा।