आगरालीक्स…(23 January 2022 News) भाजपा कार्यालय में पहली बार गईं अपर्णा यादव. कहा—राष्ट्र को बचाना है तो भाजपा को यूपी में फिर से लाना है. विधायक अदिति सिंह और प्रियंका मौर्या भी रही शामिल
अपर्णा यादव ने ये कहा
समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शमिल हुईं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधु अपर्णा यादव पहली बार भाजपा के लखनऊ स्थित कार्यालय पहुंची. यहां अपर्णा यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने राष्ट्रवाद के कारण भाजपा को ज्वाइन किया है. अगर हमें राष्ट्र को बचानाहै तो भाजपा को यूपी में फिर से लाना है. उन्होंने कहा कि भाजपा देश को बचाने वाली पार्टी है. उन्होंने कहा कि नये भारत के निर्माण के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ आगे बढ़ना चाहती हूं. उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया कि उनको भाजपा में शामिल किया गया.
अपर्णा यादव के साथ इस दौरान पार्टी कार्यालय में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं रायबरेली सदर की विधायक अदिति सिंह और कांग्रेस की ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल रहीं प्रियंका मौर्या भी मौजूद रहीं. अदिति सिंह ने कहा कि भाजपाने महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा योजनाएं दी हैं. ऐसी योजनाएं आम जनता के लिए कभी नहीं आईं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार भी यूपी में कुछ हासिल नहीं कर पाएगी. वहीं प्रियंका मौर्या ने भी भाजपा में शामिल होने की खुशी जताई.