आगरालीक्स…(23 January 2022 Agra News) आगरा में कोरोना पॉजिटिव 15 मरीज भर्ती हैं जबकि 2522 मरीज घर पर इलाज करा रहे हैं, पढ़े किस क्षेत्र में कोरोना के सबसे अधिक केस..
कोरोना संक्रमित ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है और कोरोना के नए केस कम आने लगे हैं। लेकिन अभी भी कोरोना के 2537 एक्टिव केस हैं, यानी आगरा में अभी कोरोना पॉजिटिव 2537 मरीज हैं। इन मरीजों में से 15 मरीज ही एसएन मेडिकल कालेज के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती हैं।जबकि अन्य मरीज अपने घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं।

होम आइसोलेशन में 2522 मरीज
कोरोना संक्रमित 2522 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन मरीजों का अपने घर पर ही इलाज चल रहा है। इन्हें सात दिन तक घर पर रहने और स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई दवाएं ही लेने के लिए कहा गया है।
कोरोना संक्रमित बच्चों की बढ़ रही संख्या
कोरोना के नए केसों में बच्चों की भी संख्या तेजी से बढ़ी है। 250 से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मगर, बच्चों में मामूली लक्षण मिल रहे हैं। कुछ बच्चों में ठंड लगकर बुखार आ रहा है तो कई बच्चों को सर्दी जुकाम हुआ है।
पूरा परिवार हो रहा संक्रमित
घर में किसी एक के संक्रमित होने पर पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो रहा है। परिवार में बुजुर्ग और बच्चे भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इनका भी घर पर ही इलाज चल रहा है।
इन क्षेत्रों में कोरोना के सबसे अधिक केस
आवास विकास कॉलोनी
सिकंदरा
दयालबाग
कमला नगर
बल्केश्वर
यमुना पार
ताजगंज