आगरालीक्स…(23 January 2022 Agra News) आगरा सहित इन जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट. मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
आगरा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने गलनभरी ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी भी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गलनभरी ठंड और घना कोहरा छा सकता है. इसके अलावा कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश के भी आसार मौसम विभाग ने जताए हैं.
कोल्ड डे के लिए इन जिलों में अलर्ट
आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, सहारनपुर, कासगंज, एटा, अलीगढ़, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बागपत, शामी, मुजफ्फरपुर.
घना कोहरा यहां छाने की आशंका
आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, कासगंज, एटा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद आसपास

आगरा में ठंड ने लोगों का बुरा हाल किया हुआ है. रात के साथ दिन में भी गलनभरी ठंड ने परेशान किया हुआ है. बारिश के बाद आगरा का तापमान बढ़ा है लेकिन ठंड बरकरार है. रविवार को भी रात को बारिश हुई. सुबह के समय से ही बादलों का डेरा आगरा में लगा रहा. सूर्य देव कुछ ही देर के लिए दिखाई दिए. अगर दिखे भी तो लगा जैसे वो भी सर्दी के आगोश में हैं. रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री रहा. ये सामान्य से तीन डिग्री सेलिसयस अधिक रहा.