आगरालीक्स…(24 January 2022 Agra News) पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी. मास्टर माइंड सहित सॉल्वर गैंग के दस सदस्य अरेस्ट. गैंग ने रविवार को दी थी पहली पाली में यूपीटीईटी की परीक्षा
एसएसपी मथुरा के निर्देशन में पुलिस ने यूपीटीईटी परीक्षा में सोल्वर गैंग के दस सदस्यों को अरेस्ट करने में कामयाबी हासिल की है. इसमें गैंग का मास्टर माइंड भी शामिल है. पुलिस को सूचना मिली कि रविवार को संपन्न हुई यूपीटीईटी की परीक्षा में जिन व्यक्तियों ने मूल अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा दी है वह सोल्वर गैंग राधा रिसोर्ट होटल के बाहर इकट्ठा होकर रुपयों का लेन देन कर रहे हैं. इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक बार में ही दस लोगों को होटल के पास से पकड़ लिया.

पकड़े गए बदमाशों के नाम
विजय पुत्र बच्चू सिंह नविासी कठेरा थाना डींग जिला भरतपुर
हनुमानाराम पुत्र तेजराम निवासी वाडानैया थाना बागोडा जिला जालौर राजस्थान
लक्ष्मीनारायण पुत्र लोहरे निवासी पाल खेड़ा थाना नौहझील मथुरा
रमेश कुमार पुत्र सुखराम विश्वनोई निवासी भाटी जिला जालौर राजस्थान
प्रदीप पुत्र रत्नाराम निवासी भाटी जिला जालौर राजस्थान
सुरेंद्र पुत्र भारमल राम निवासी अरनाय जिला जालौर राजस्थान
गोविंद पुत्र महेश कुमार निवासी वियोह गोलिया जिला जालौर राजस्थान
दिनेश कुमार पुत्र लिखमाराम निवाीस बरलिया थामड़ थाना मांडी जिला बाडमेर राजस्थान
मांगेलाल पुत्र धीमाराम निवाीस पवाना थाना जाबव जिला जालौर राजस्थान
डोरीाल पुत्र देवी सिंह जाट निवासी शीशवाला थाना डींग जिला भरतपुर राजस्थान
पूछताछ में ये बताया
पकड़े गए सोल्वर गैंग में लीडर विजय पुत्र बच्चू सिंह है. उसने पूछताछ में बताया कि आज हमने सात लड़कों से मूल अभ्यर्थियों के स्थान पर बैठाकर भिन्न—भिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दिलवाई है. जिसमें हम लोग मूल अभ्यर्थिी के एडमिट कार्ड पर सोल्वर का फोटो लगाकर फर्जी एडमिट कार्ड तैयार कर परीक्षा दलिवाने का काम करते हैं और मैं मूल अभ्यर्थी से एक लाख रुपये लेता हूं जिसमें हनुमानराम, लक्ष्मीनारायन को प्रति सोल्वर 70 हजार रुपये देने के लिए तय हुआ था. मेरा कमीशन 30 हजार रुपये है. हनुमानराम व लक्ष्मीनारायण सोल्वर उपलब्ध कराते हैं और ये दोनों प्रति सोल्वर 50 हजाररुपये देते हैं और 20 हजार रुपये अपना कमीशन रखते हैं. पुलिस सभी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.