आगरालीक्स…(24 January 2022 Agra News) समाजवादी पार्टी ने जारी की 159 उम्मीदवारों की पहली सूची. अखिलेश, शिवपाल, आजम खां के नाम. स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे का नाम नहीं शामिल…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने 159 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें अखिलेश यादव से लेकर शिवपाल यादव, आजम खां और भाजपा में छोड़कर सपा में आए धर्मसिंह सैनी का नाम भी शामिल हैं. लेकिन इस सूची में भाजपा छोड़कर सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे का नाम अभी नहीं है. सूची में अखिलेश यादव करहल से और शिवाल सिंह यादव जसवंत नगर से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा जेल में बंद सपा सांसद आजम खान रामपुर से एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरेंगे तो वहीं उनेक बेटे अब्दुल्ला आजम स्वार से चुनाव मैदान में हैं. इस सूची में सपा ने ऊंचाहार से मनोज पांडे को टिकट दिया है जबकि दावा किया जा रहा था कि भाजपा में रहते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य इस सीट से अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे.
देखिए सपा के उम्मीदवारों की पूरी सूची








