
28 फरवरी की शाम को संजय प्लेस स्थित जूते के शोरूम की संचालिका शाहगंज निवासी रीटा गिडवानी स्कूटी से घर लौट रही थी, कोठी मीना बाजार के पास उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके कान के पास से निकल गई थी और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। इस मामले में रीटा गिडवानी ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया था।
लूट के लिए पकडे बदमाशों ने किया सनसनीखेज खुलासा
उधर, थाना न्यू आगरा के निर्भय नगर में दिनदहाडे हुई 17 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने रविवार को शूटर आरिफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की, उसने पुलिस के सामने सनसनीखेज खुलासा किया। शूटरों ने बताया कि रीटा की हत्या के लिए सुपारी उसके भाई रवि गिडवानी ने दी थी। आरिफ शाहगंज क्षेत्र में जिम चलाता है, रवि गिडवानी की मुलाकात आरिफ से जिम में हुई थी, इसके बाद उसने अपनी बहन की हत्या करने के लिए शूटरों को सुपारी दी। शूटरों ने रीटा पर हमला किया, लेकिन वह बच गई, शूटरों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि पूर्व में भी एक महिला की सुपारी लेकर जान से मारने का प्रयास किया था।
इस मामले में पुलिस ने शाहगंज निवासी आरिफ, रिजवान, शारिक, अनस, विनय और रवि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बहन ने दर्ज कराया मुकदमा
रीटा गिडवानी पर 28 पफरवरी को हुए हमले के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया था। पुलिस द्वारा शूटरों को पकडने जाने और साजिश में उनके भाई रवि गिडवानी के शामिल होने पर रीटा को जानकारी दी। इसके बाद रीटा ने मुकदमा दर्ज कराया है।
एसपी सिटी सुशील कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। जिसके बाद पांच बदमाशों और पीडि़ता के भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इस सभी आरोपियों से दो तमंचे दो देसी पिस्टल और दो छुरे बरामद किये हैं। थाना न्यू आगरा के इंस्पेक्टर अस्थाना सहित पुलिस टीम ने शूटरों को पकडा।
Leave a comment