Thursday , 22 October 2026
Home agraleaks Four Policeman suspended for taking bribe from businessman in Agra
agraleaksबिगलीक्स

Four Policeman suspended for taking bribe from businessman in Agra

335

bribe
आगरालीक्स
 …आगरा में एक कारोबारी से अवैध वसूली के मामले में चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है। पुलिस कर्मियों ने गल्ला कारोबारी से 50 हजार रुपये की वसूली की थी। इस मामले की शिकायत होने पर जांच कराई गई, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  एसएसपी ने जांच के बाद आरोपी चारों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

 

इंटरनेट फोटो

बलदेव, मथुरा के गल्ला कारोबारी गेंहू लेकर जा रहे थे, खंदौली चौराहे पर वे पहुंचे, पुलिस की जीप आ गई। उन्हें पुलिस कर्मियों ने रोक लिया और पूछताछ करने लगे। गल्ला कारोबारी से थाने चलने के लिए कहा, मामला बढने पर पुलिस कर्मियों ने 50 हजार रुपये देने पर गाडी ले जाने के लिए कह दिया। गल्ला कारोबारी का आरोप है कि उसने पुलिस कर्मियों को 50 हजार रुपये दे दिए। वसूली करने में थाना खंदौली के एसओ की गाडी के चालक गवेंद्र, पुलिस कर्मी चंद्रकांत, क्रष्ण कुमार और नयामी खान शामिल थे।
शिकायत पर कराई जांच
पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली किए जाने की शिकायत एसएसपी प्रीतिंदर सिंह से की गई, उन्होंने इस मामले की जांच कराई। जांच के बाद आरोपी पुलिस कर्मी गवेंद्र, चंद्रकांत, क्रष्ण कुमार और नयामी को सस्पेंड कर दिया गया है।
चेकिंग के नाम पर हो रही वसूली
पुलिस कर्मियों द्वारा चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें आम हो चुकी हैं। इस तरह की​ शिकायतें बढने पर एसएसपी द्वारा बडी कार्रवाई की गई है। इस मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।

पहले भी हुई है शिकायत
पुलिस कर्मियों द्वारा अवैध वसूली करने की पहले भी शिकायतें आ चुकी हैं, इन मामलों में जांच के बाद पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जा रही है। अक्सर पुलिस कर्मियों द्वारा अवैध वसूली रात में अन्य राज्यों की गाडियों से की जा रही है, वे बाहर से आते हैं, इसलिए शिकायत भी दर्ज नहीं करा पाते।  इसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: All schools up to class 12 in Agra will remain closed on October 23

आगरालीक्स…आगरा में कल 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद. प्रशासन ने...

agraleaksअध्यात्म

Agra News: The month of Kartik begins on October 26. Learn about the rules for the month of Kartik…#agranews

आगरालीक्स…कार्तिक मास 26 अक्टूबर से हो रहा शुरू. करवाचौथ, अहोई अष्टमी, दीपोत्सव,...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 18 degree

आगरालीक्स आगरा में सुबह के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है,...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 22nd October 2026

आगरालीक्स आगरा का 22 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ जियो आईपीओ ने...

error: Content is protected !!