आगरालीक्स…आगरा में प्रशासन ने जारी किया बीते 24 घंटे का अपडेट. नये मरीजों की अपेक्षा ठीक होने वालों की संख्या दोगुनी..जानिए कितने मिले मरीज…
आगरा में कोरोना से लगातार राहत मिल रही है. ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नये केसों की अपेक्षा दोगुनी है. प्रशासन ने मंगलवार को इसका अपडेट जारी किया. इसके अनुसार बीते 24 घंटे में 4977 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें से 236 नए #Covid19 केस पाये गये. वहीं पिछले 24 घंटे में 531 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में अब कोरोना के एक्टिव केस 2198 हैं.
