आगरालीक्स…(25 January 2022 Agra News) आगरा में शीतलहर के बीच धूप ने दी राहत. घना कोहरा आगे भी छाएगा. तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा…
आगरा में शीतलहर चल रही है. लेकिन इसके बावजूद दो दिन से दिन में खिल रही धूप लोगों को राहत देने का काम कर रही है. सोमवार की तरह मंगलवार की भी शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई. सुबह से ही ताजनगरी कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई. शहर के हाइवे सहित कई इलाकों में तो कोहरे के कारण दृश्यता शून्य के बराबर थी. धूप का प्रभाव 11 बजे तक देखा गया, इसके बाद बादलों के बीच से सूरज ने अपनी किरणों से लोगों को राहत देने का काम किया. इसका असर तापमान पर भी पड़ा. मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

शीतलहर के साथ छाएगा कोहरा, तापमान घटेगा
आगरा में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में तापमान कम होगा और शीतलहर के साथ घना कोहरा भी छाएगा. तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.