आगरालीक्स…(25 January 2022 Agra News) आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दो फरवरी से शुरू होगी एमबीबीएस और बीडीएस की प्रवेश प्रक्रिया. 1595 दस्तावेजों की जांच…
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और बीडीएस की प्रवेश प्रक्रिया दो फरवरी से शुरू होने जा रही है. एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रही यूपी यूजी नीट काउंसलिंग में अब तक 1595 अभ्यर्थियों ने दस्तावेजों की जांच कराई है. मंगलवार को अंतिम दिन 389 अभ्यर्थी एसएन की सात मंजिला बिल्डिंग में दस्तावेजों की जांच कराने के लिए पहुंचे. इनके दस्तावेजों की जांच के साथ ही सिक्योरिटी मनी में राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए 30 हजार रुपये और निजी मेडिकल में प्रवेश के लिए दो लाख रुपये जमा कराए गए.

एसएन मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता के अनुसार जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच हो चुकी है वे आनलाइन कॉलेज का चयन करेंगे. इसके बाद एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश ले सकेंगे. एसएन मेडिकल कॉलेज, एफएच मेडिकल कॉलेज, केडी मेडिकल कॉलेज और कृष्ण मोहन कॉलेज मथुरा की एमबीबीएस और बीडीएस की 650 सीटों के लिए दो फरवरी से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी.