आगरालीक्स…(25 January 2022 Agra News) आगरा में गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चों ने आनलाइन दिखाई अपनी प्रतिभा. कोई बना भगत सिंह तो कोई रानी लक्ष्मीबाई. किसी ने मदर टेरेसा बनकर किया मोहित
मंगलवार को जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, जूनियर विंग, कमला नगर में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने सामूहिक देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किये। इसके बाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जैसे- फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, कविता पाठ, भाषण प्रस्तुतिकरण आदि। बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया और देश के प्रति अपने प्रेम को दर्शाया।

अभिभावकों ने कार्यक्रम की बढ़ चढ़ कर सराहना की। विद्यालय के निदेशक अक्षत अग्रवाल ने बच्चों एवं जोश और लगन की प्रशंसा की और गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। विद्यालय के कुछ होनहार प्रतिभागी हेजल, गुनव, आयरा, वेद, रुद्र, विशाखा, माहिरा, शिवांष,अभिनन्दन, माइशा, जिज्ञांश,आदित्य, कुशल, मिशका आदि ने सराहनीय प्रदर्शन किया ।