
अयोध्या कुंज, शाहगंज निवासी टीकम शनिवार दोपहर में पत्नी भावना के साथ स्कूटर से जयपुर हाउस स्थित हास्पिटल जा रहे थे। पीछे से काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने गजानन नगर में भावना के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली, बदमाश साकेत कालोनी पुलिस बूथ के सामने से मानस नगर रोड की तरफ भागने लगे। दंपति ने उनका पीछा किया, लेकिन बदमाशों फरार हो गए। टीकम ने बताया कि वह रास्ते में शोर मचाते आ रहे थे। बूथ पर पुलिसकर्मी होते तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था। उन्होंने बाइक का नंबर नोट कर लिया।
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूटा मोबाइल
दोपहर में बाइकर्स गैंग ने महिला के गले से चेन लूट ली तो शनिवार रात को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से गैंग मोबाइल छीन कर फरार हो गया। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विजेंद्र सिंह निवासी गंगा एस्टेट मदिया कटरा से हलवाई की बगीची की ओर बाइक से आ रहे थे। सोंठ की मंडी पर वह बाइक रोककर मोबाइल पर बात करने लगे, तभी पीछे से आए अपाचे सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया।
महिला के साहस से बची लूट
दो अप्रैल को आगरा में दिनदहाडे पॉश कॉलोनी में बुटीक संचालिका से उनके घर के गेट पर बाइकर्स गैंग ने कैश से भरे बैग पर झपटृा मारा, वह बदमाशों से भिड गई, उनके पैर में चाकू से वार किया। उनके शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
मुग़ल रोड पर बुटीक संचालिका एकता गर्ग 30 शनिवार दोपहर में कमलानगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) गईं थीं। वहां से 50 हजार कैश निकाले और गाडी से अपने घर आ गई। उन्होंने गाडी घर के बाहर खडी कर दी, गाडी से उतरकर उन्होंने घर का गेट खोला, इसी बीच पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आ गए। उन्होंने उनके बैग पर झपटृा मारा, उन्होंने बैग को पकड लिया और बदमाशों से भिड गई, इस पर एक बदमाश ने उनके पैर पर चाकू से वार किया। वे गिर गई, लेकिन बैग नहीं छोडा। उन्होंने शोर मचा दिया, इसे देख स्थानीय लोग आ गए, उन्हें देखते ही बदमाश बाइक से फरार हो गए।
Leave a comment