
इंटरनेट फोटो
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरीपर्वत क्षेत्र के एक कारोबारी की बेटी कान्वेंट स्कूल की 12 वीं की छात्रा है, उसकी अपने सीनियर साथी से दोस्ती थी। वह अब बीकॉम का छात्र है, उसके पिता होटल कारोबारी हैं। रविवार को छात्रा अपना सामान लेकर बीकॉम के छात्र के घर पहुंच गई। शाम तक उसके घर पर रहने पर छात्र के परिजनों ने छात्रा से घर जाने के लिए कहा तो उसने कह दिया कि वह अब अपने घर नहीं जाएगी, यहीं रहेगी। इससे उनके होश उड गए। उन्होंने छात्रा के कारोबारी पिता को फोन किया, उनकी बेटी के अपने घर होने की जानकारी दी। वे अपनी बेटी को लेने के लिए छात्र के घर पहुंच गए।
बेटी ने कर दिया इन्कार
कारोबारी पिता अपनी बेटी को लेने के लिए होटल कारोबारी के घर पहुंचे, उन्होंने बेटी से घर चलने के लिए कहा, इस पर उसने इन्कार कर दिया। वह अपने दोस्त बीकॉम के छात्र के साथ उसके घर पर रहने की जिद पर अड गई। उसे होटल कारोबारी ने भी समझाया, लेकिन वह तैयार नहीं हुई।
थाने पहुंचा मामला
बेटी के घर न आने पर उसके कारोबारी पिता ने थाना हरीपर्वत में शिकायत की, उनकी बेटी को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस उन्हें थाने ले आइ, यहां भी छात्रा अपने दोस्त के साथ रहने के लिए कहती रही, उसका कहना था कि वह खुद अपने दोस्त के साथ गई थी, इसमें उसका कोई दोष नहीं है। चूंकि छात्रा नाबालिग थी, इसलिए पुलिस ने बीकॉम छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के लिए कह दिया।
समाज की बैठक में हुआ समझौता
मामला बढने पर कारोबारी एक दूसरे पर भडक गए, अपने बेटे और बेटी पर नजर न रखने के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया, इस मामले में समाज के अन्य लोगों के साथ बैठक हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
Leave a comment