आगरालीक्स… आगरा में 15 दिन बाद सुबह सुबह धूप निकली है, बर्फीली हवा भी चल रही है। जानें कैसा रहेगा आज का मौसम।
आगरा में गुरुवार सुबह धूप निकल आई है, पिछले 15 दिनों से सुबह धूप नहीं निकल रही थी, 10 से 11 बजे के बीच में एक दो दिन ही धूप निकली। लगातार पांच दिन बादल छाए रहे और लोग सर्दी में ठिठुरते रहे। मगर, आज सुबह से ही धूप निकल आई है लेकिन सर्दी कम नहीं है।

चल रहीं बर्फीली हवा
आगरा में सुबह से ही बर्फीली हवा चल रही है। धूप निकलने के बाद भी सर्दी से राहत नहीं है और तापमान में गिरावट आई है। दोपहर में धूप तेज हो सकती है लेकिन बर्फीली हवा भी चलती रहेगी।
एक फरवरी तक रहेगी सर्दी
मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। आगरा में एक फरवरी तक सर्दी रहेगी, न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री रह सकता है। अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री के बीच रहेगा।
आईएमडी का अनुमान
27-Jan 5.0 13.0 Cold Day
28-Jan 4.0 13.0 Cold Wave
29-Jan 4.0 14.0 Fog or Mist would occur in early morning
30-Jan 5.0 14.0 Fog or Mist would occur in early morning
31-Jan 5.0 15.0 Fog or Mist
01-Feb 6.0 15.0 Fog or Mist