आगरालीक्स…. आगरा में आईएसबीटी की तरफ जा रहे हैं तो लौटना पड़ सकता है, जाम में फंस सकते हैं, रूट डायवर्ट किया गया है।
आगरा दिल्ली हाईवे को सिक्स लेन किया जा रहा है। इसके लिए आईएसबीटी के सामने फ्लाईओवर बन रहा है। एक लेन चालू हो चुकी है, अभी दूसरी लेन पर काम चल रहा है। खंदारी से आईएसबीटी की तरफ वाले सर्विस रोड को बनाया जा रहा है। फ्लाईओवर के बगल से सर्विस रोड पर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए सर्विस रोड बंद कर दिया गया है।

26 से 30 जनवरी तक बंद रहेगा सर्विस रोड
सर्विस रोड बनाने से पहले खंदारी चौराहे से आईएसबीटी तक सर्विस रोड के लिए नाले का निर्माण कार्य शुरू किया गया है, यह काम 26 से 30 जनवरी तक चलेगा। इसके चलते 26 जनवरी से वाहनों के लिए खंदारी चौराहे से आईएसबीटी की तरफ वाला सर्विस रोड बंद कर दिया गया है, यह रोड 30 जनवरी तक बंद रहेगा, वाहन आ जा नहीं सकेंगे।
ये रहेगा रुट डायवर्जन
खंदारी बाईपास चौराहे से आईएसबीटी की तरफ जाना है तो भगवान टाकीज की तरफ जाना होगा, भगवान टाकीज से यू टर्न लेकर भगवान टाकीज खंदारी रोड पर आ जाएंगे। यहां से फ्लाईओवर से होते हुए वाहन जा सकेंगे।
हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
जबकि हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग है। खंदारी चौराहे से विवि कैंपस वाले रोड पर आजाद नगर की तरफ जाएं, यहां से मस्जिद के बगल से रोड है, इससे टीपी नगर पहुंच सकते हैं। यहां से आईएसबीटी जा सकते हैं।