आगरालीक्स…(27 January 2022 Agra News) आगरा में पांज मंजिला प्लाजा के बेसमेंट में लगी आग. बेसमेंट में है फर्नीचर का गोदाम. आसपास के शोरूम और दुकानें बंद….
#Agra में गुरुवार दोपहर को पांच मंजिला एक प्लाजा #fivestoreyplaza के बेसमेंट में दोपहर को आग #fireinagra लग गई. बेसमेंट में फर्नीचर का गोदाम #furnituregodownबना हुआ है. आग यही लगी हे. आग लगने से पूरी बिल्डिंग में धुआं का गुबार छा गया. अफरातफरी की बीच प्लाजा में मौजूद अन्य शोरूम और दुकानों को दुकानदारों ने बंद करा दिया. सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई हे. आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.
मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सौ फुटा रोड स्थित कालिंदी प्लाजा #kalindiplazaagra का है. यह पांच मंजिला इमारत है और इसके बेसमेंट में फर्नीचर का गोदाम बना हुआ है. गुरुवार दोपहर को यहां अचानक आग लग गई. आग को देखकर कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. फर्नीचर गोदाम में लगी आग का धुआं पूरी इमारत पर छा गया. इससे भगदड़ मच गई और अफरातफरी के बीच लोगों ने अपने शोरूम और दुकानें बंद करना शुरू कर दिया. मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गई हैं. आग बुझाने का प्रास किया जा रहा है.