Friday , 5 June 2026
Home आगरा Poisonous cobra was crawling on the platform of the railway station in Agra, rescued…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Poisonous cobra was crawling on the platform of the railway station in Agra, rescued…#agranews

155

आगरालीक्स…(27 January 2022 Agra News) आगरा में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर रेंग रहा था जहरीला कोबरा. देखते ही छूट गए लोगों के पसीने..ऐसे किया गया कोबरा का रेस्क्यू…कॉलेज में भी मिला

प्लेटफार्म से किया कोबरा रेस्क्यू
पिछले कुछ दिनों में पड़ी कड़ाके की ठंड ने सांपों को गर्म आश्रयों की तलाश करने के लिए मजबूर कर दिया है। वाइल्डलाइफ एसओएस एनजीओ ने कीथम रेलवे स्टेशन से एक कोबरा सांप और आगरा के एक महाविद्यालय से एक अन्य कोबरा को बचाया आगरा स्थित कीठम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर रेलवे ट्रैक के समीप ज़हरीले कोबरा सांप को देख वहाँ मौजूद लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया।
प्लेटफार्म के पास रेलवे ट्रैक पर कोबरा को देखते ही स्टेशन अधीक्षक ने तुरंत वाइल्डलाइफ एसओएस को हेल्पलाइन पर इसकी सूचना दी। वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट तुरंत स्थान पर पहुंची और सांप को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया।

कॉलेज से भी 5 फुट लंबा कोबरा बचाया
एक अन्य घटना में, वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट ने आगरा के कराहरा में श्री श्याम महाविद्यालय से 5 फुट लंबे कोबरा को बचाया। कोबरा महाविद्यालय के गेट के समीप ग्राउंड में बैठा हुआ था l दोनों सांपों को कुछ देर निगरानी में रखने के बाद, वापस जंगल में छोड़ दिया गया। वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “हमारी टीम इस तरह के रेस्क्यू ऑपरेशन को सुरक्षित रूप से संभालने के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित है। हम लोगों के प्रयासों की सराहना करते हैं, जो वक़्त रहते हमें ऐसी किसी भी घटना की सूचना देते हैं और पूर्ण रूप से पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में अपना योगदान भी, जिसके फलस्वरूप हमारी रेस्क्यू टीम इन संकटग्रस्त जंगली जानवरों को रेस्क्यू कर वापस उन्हें जंगल में छोड़ देती है। ”

वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एम.वी ने कहा, “सर्दियों के दौरान, सांप अक्सर गर्म स्थानों की तलाश में जंगल से बाहर निकलते हैं। साँपों के शरीर का तापमान पर्यावरण के साथ बदलता रहता है, इसलिए यदि वे बहुत गर्म या बहुत ठंडे हो जाते हैं, तो वे अपने तापमान को स्वयं नियंत्रित करने में असमर्थ होते हैं। आगरा में पिछले कुछ दिनों आसमान में बादल छाए रहे और लंबे अंतराल के बाद धूप निकली। इसलिए लोग सांप देखे जाने में अचानक उछाल की उम्मीद कर सकते हैं।”

कीठम रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक, प्रमोद कुमार ने कहा, “वाइल्डलाइफ एसओएस ने पहले भी स्टेशन परिसर से सांपों को बचाया है। इस बार भी सांप को देखते ही हमने तुरंत उनसे संपर्क किया। हम उनकी टीम के आभारी हैं।”

भारतीय कोबरा 6,600 फीट से अधिक ऊंचाई और अत्यधिक रेगिस्तान को छोड़कर पूरे भारत में खुले जंगलों, मैदानों, कृषि भूमि, चट्टानी इलाकों, आर्द्रभूमि और यहां तक ​​​​कि घनी आबादी वाली मानव बस्तियों में पाए जाते हैं। भारतीय कोबरा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची II के तहत संरक्षित है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!