आगरालीक्स…सीएम योगी बोले—प्रदेश की पहचान ‘सैफई महोत्सव’ से बनाने की लालसा रखने वाले अब इतिहास हैं और इतिहास ही रहेंगे….ये भी कहा.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर अब नेताओं के राजनीतिक हमले भी तेज होने लग गए हैं. सभी पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साध रही हैं. गुरुवार को सीएम योगी ने भी सैफई महोत्सव को लेकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से ट्वीट कर कहा कि प्रदेश की पहचान अब ‘दिव्य कुंभ’ और ‘भव्य दीपोत्सव’ से है, वही रहेगी…प्रदेश की पहचान ‘सैफई महोत्सव’ से बनाने की लालसा रखने वाले अब इतिहास हैं, इतिहास ही रहेंगे…
इसके अलावा उन्होंने दूसरे ट्वीट में राममंदिर और हज हाउस को लेकर भी सपा पर हमला बोला. उन्होंने लिखा कि वे अंधेरा लाए थे, हम उजाला लाए। वे गुंडाराज लाए थे, हम कानून का राज लाए। वे अवैध तमंचों की फैक्ट्री लगवाते थे, हम डिफेंस कॉरिडोर लाए। वो हज हाउस लाए थे, हम रामलला का मंदिर लाए हैं।