आगरालीक्स…(27 January 2022 Agra News) बसपा ने जारी की 53 उम्मीदवारों की सूची. हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी में ये होंगे प्रत्याशी. करहल में अखिलेश यादव के खिलाफ मायावती का ये बने हथियार….
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी के साथ ही बहुजन समाज पार्टी ने भी 53 उम्मीदवारों की अपनी सूची जारी कर दी है. बसपा इने इस सूची में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा के साथ मैनपुरी की भी सभी सीटों से अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं. बसपा सरकार में मंत्री रह चुके डॉ. रामवीर उपाध्याय के खिलाफ उन्होंने डॉ. अविन शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. बता दें कि डॉ. रामवीर उपाध्याय ने हाल ही में बसपा को छोड़कर भाजपा ज्वाइन की. भाजपा ने उन्हें सादाबाद से अपना प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा मायावती ने करहल विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे अखिलेश यादव के खिलाफ कुलदीप नारायण को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. आगरा की पूर्व मेयर अंजुला सिंह माहौर इस बार भाजपा की टिकट से ही हाथरस से प्रत्याशी हैं. बसपा ने उनके खिलाफ हाथरस सीट से संजीव कुमार काका को अपना प्रत्याशी बनाया है.


