आगरालीक्स आगरा के यमुना किनारा रोड पर कब से नहीं गए, यमुना किनारा रोड का नया लुक देखिए।
आगरा में स्मार्ट सिटी के तहत चौराहों और सड़कों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। आगरा के भगवान टॉकीज चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया और वाटरवक्र्स चौराहे पर चित्रकारी और रंग किया गया है। फव्वारा भी लगाए गए हैं। इसी तरह से सड़कों का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

यमुना किनारा रोड को रंगों से दिया नया लुक
यमुना किनारा रोड को भी सजाया गया है। यहां यमुना के किनारे रोड पर आंबेडकर पुल के पास रोड पर रंग किए गए हैं, रंगोली बनाई गई है। वहीं, बाउंड्रीवॉल पर फूल बनाए गए हैं। इससे यमुना किनारा रोड सुंदर लगने लगा है।