आगरालीक्स….(28 January 2022 Agra News) आगरा सहित यूपी में कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूल और कॉलेजों को लेकर नए आदेश जारी किए गए हैं। अभी 30 जनवरी तक स्कूल बंद थे अब
आगरा सहित यूपी में कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूल और कॉलेजों को लेकर नए आदेश जारी किए गए हैं। अभी 30 जनवरी तक स्कूल बंद थे अब छह फरवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।

आगरा सहित यूपी में कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल और कॉलेज 30 जनवरी तक बंद कर दिए गए थे। स्कूल और कॉलेजों में आनलाइन कक्षाएं ही चल रहीं थी, छात्रों के लिए स्कूल बंद थे। कोरोना के नए केस कम होने लगे हैं लेकिन अभी भी नए केस मिल रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार ने टीम 9 के साथ बैठक कर नए आदेश जारी किए हैं।
6 फरवरी तक स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद
प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए नए आदेश के तहत अब प्रदेश में छह फरवरी तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। प्रदेश में शैक्षणिक संस्थानों को छह फरवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। लेकिन आनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।