आगरालीक्स…(28 January 2022 Agra News) आगरा के आंबेडकर विवि में प्रति कुलपति, डीन एकेडमिक की नियुक्ति, अधिष्ठाता संकाय और छात्र सहायता केंद्र प्रभारी भी बनाए गए
आगरा के कार्यवाहक कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के प्रो. अजय तनेजा को प्रति कुलपति नियुक्त किया है। वहीं, गणित विभाग के डॉ. संजीव कुमार को डीन एकेडमिक बनाया गया है। आईईटी के निदेशक प्रो. वीके सारस्वत को अधिष्ठाता छात्र संकाय और डॉ. अमित सिंघल और मोहम्मद हुसैन को सहायक अधिष्ठाता संकाय बनाया है। जबकि गणित विभाग के प्रो. संजय चौधरी छात्र सहायता केंद्र प्रभारी बनाए गए हैं।

आंबेडकर विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कार्यभार संभालने के साथ ही कई बदलाव किए हैं। विवि में लंबे समय बाद प्रति कुलपति की नियुक्ति की गई है। प्रो. अजय तनेजा प्रति कुलपति बनाए गए हैं, केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के प्रो. अजय तनेजा रिसर्च का काम देख रहे थे।
कर्मचारियों के साथ ही बैठक, लगाई फटकार
कार्यवाहक कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने शुक्रवार को विवि में कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी परिवार की तरह से काम करें। छात्रों की समस्या का समाधान करें, जिससे छात्र खुश होकर जाएं और विवि की बढ़ाई करें। इससे विवि की छवि में सुधार होगा।