आगरालीक्स…(28 January 2022 Agra News) सीएम योगी बोले—भाजपा सरकार ने दंगाइयों का इलाज कर दिया है. दंगा करने वालों के घर पर चलता रहेगा बुलडोजर…
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की बयानबाजी भी तेज हो गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ भी लगातार समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं. इसके अलावा वो प्रदेश में दंगा करने वालों पर भी जमकर बरसे. शुक्रवार को मेरठ में आयोजित प्रचार कार्यक्रम के बाद हस्तिनापुर स्थित अयोध्यापुरी पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में दंगाइयों का इलाज कर रखा हे. पिछले 5 साल में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ. अपराधी खुद सरेंडर करने के लिए थाने जा रहे हैं. दंगाइयों के घरों पर बुलडोजर चलता रहेगा.

उन्होंने कहा कि सपा ने 300 यूनिट बिजली फ्री का वादा किया है लेकिन उनकी सरकार में तो गुडों को अंधेरा पसंद था. चार—चार दिनेां तक बिजली नहीं आती थी. शहर से लेकर गांवों तक की सड़कें अंधेरे में डूबी रहती थीं. दिन में ही लूट की वारदात हो जाती थीं लेकिन भाजपा सरकार ने अपराधी और अपराध को ही जड़ से खत्म करने का काम किया है.