आगरालीक्स…(28 January 2022 Agra News) आगरा में गुर्दा रोगी डायलिसिस से पहले फिस्टुला बनवाने के लिए परेशान होते हैं, 15 से 20 हजार रुपये चार्ज लिया जाता है लेकिन अब रियायती दरों पर श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ने डॉ. एनएल पटनी मेमोरियल चैरिटेबल डायलिसिस सेंटर पर फिस्टुला बनाने की सुविधा शुरू की है।
डॉ एन.एल.पटनी मेमोरियल चेरीटेबल डायलिसिस सेन्टर, खंदारी क्षेत्र स्थित नवनिर्मित मिनी आपरेशन थियेटर का शुक्रवार को फीता काटकर शुभारंभ किया गया। प्रकल्प प्रभारी अजय गोयल ने जानकारी दी कि यह सेवा डॉ वर्तुल गुप्ता के निर्देशन में सुबह 8 से 10 तक उपलब्ध रहेगी। पूर्व अध्यक्ष सुनील विकल ने इस सेवा प्रकल्प पर विस्तार से प्रकाश डाला । पांच हजार रुपये में फिस्टुला बनाया जाएगा।

इस मौके पर पटनी मेमोरियल चेरीटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी नवीन खण्डेलवाल, नवीन गर्ग, डा बंसतनानी, पूर्व अध्यक्ष ओम टंडन, अनिल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, रिषी मित्तल, किशन गर्ग, संजीव गुप्ता, राकेश कुमार अग्रवाल, अनुज राठी आदि मौजूद रहे।