आगरालीक्स ….आगरा में भाजपा की स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी प्रत्याशियों के लिए मतदाता संवाद कर रही हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तीन घंटे आगरा में रहेंगी और वोट की अपील करेंगी।

आगरा में रविवार को दोपहर में स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 1.30 बजे होटल मार्क रॉयल, नार्थ ईदगाह पहुंचगी। यहां वे मतदाता संवाद को संबोधित करेंगी।
इसके बाद वे दोपहर 2.30 बजे जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क और दोपहर 3.30 बजे संजय प्लेस स्थित अवध वैंकट हॉल में मतदाता संवाद को संबोधित करेंगी।
जयपुर हाउस में घर घर करेंगी जनसंपर्क
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दोपहर 3 बजे जयपुर हाउस (खतैना स्थित) जन्नाथ कालोनी में घर घर जनसंपर्क करेंगी। भाजपा के लिए वोट देने की अपील करेंगी।