आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना के केस कम होने के बाद जिम, सिनेमाघर, रेस्टोरेंट से पाबंदी हटा दी है। अब स्कूल खोलने की मांग कॉलेज संचालकों द्वारा की जा रही है।
आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 1000 से नीचे पहुंच गए हैं। इसके साथ ही जिम, स्वीमिंग पूल खोल दिए गए हैं। सिनेमाघर और रेस्टोरेंट पर 50 फीसद क्षमता से संचालित करने की पाबंदी लगी थी इसे भी हटा दिया गया है। अब पूरी क्षमता के साथ रेस्टोरेंट और सिनेमाघर संचालित हो सकेंगे। मगर, आगरा में अभी छह फरवरी तक स्कूल बंद हैं। स्कूल खोलने की मांग शुरू हो गई है।

कक्षा एक से 12 वीं तक के स्कूल खोलने की मांग
भारतीय शैक्षणिक संगठन द्वारा आगरा में कक्षा एक से 12 वीं तक के स्कूल खोलने की मांग की जा रही है। इसके लिए भारतीय शैक्षणिक संगठन के पदाधिकारी सोमवार को सुबह 11:00 बजे कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल पुनः खोले जाने एवं शिक्षकों को मानदेय दिए जाने के संदर्भ में जिला विद्यालय निरीक्षक को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, पंचकुइया, आगरा पर ज्ञापन देंगे। डॉ. आकाश अग्रवाल (अध्यक्ष एवं शिक्षक विधायक) के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल कोरोना के नियमों का पालन करते हुए स्कूल खोलने की अनुमति देने की मांग करेगा।
अभी चल रही आनलाइन क्लासेज
आगरा में छह फरवरी तक स्कूल, कॉलेज बंद हैं। स्कूल कॉलेजों में आनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।