आगरालीक्स ….आगरा के सांसद केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ करहल मैनपुरी के प्रत्याशी बनाया है। केंद्रीय मंत्री ने करहल सीट से भाजपा से नामांकन पत्र जमा किया। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करहल सीट से नामांकन किया।

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नामांकन किया। नामांकन करने के लिए सैफई से अखिलेश यादव विजय रथ यात्रा के साथ मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन किया। इस सीट पर भाजपा से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पुत्र वधू अपर्णा यादव जो कि सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा चल रही थी।

केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल को क करहल से चुनाव लड़ा रही भाजपा
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को नामांकन किया। उनके नामांकन करने के कुछ देर बाद ही केंद्रीय मंत्री वह आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचे। केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ करहल सीट से भाजपा से नामांकन पत्र जमा दिया।