आगरालीक्स… बजट से पहले शेयर बाजार में आज चमक रही। सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन वायदा बाजार में दोपहर सोने के भाव 47,652 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर चल रहे थे। इसमें मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार के मुताबिक 999 प्योरिटी वाले सोने की कीमत में 133 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर तक चांदी 61,045 रुपये प्रतिकिलो के भाव पर चल रही थी।
ज्वैलरी के रेट
फाइन गोल्ड 999 4805 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4690 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4226 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 3892 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3099 रुपये प्रति ग्राम
सेंसेक्स 660 अंक उछलकर खुला, निफ्टी में भी तेजी
देश का आम बजट पेश होने से एक दिन पहले आज सोमवार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 663 अंक उछलकर 57,862 पर, जबकि निफ्टी 199 की तेजी लेकर 17301.50 पर खुला। लगभग 1736 शेयरों में तेजी आई, 439 शेयरों में गिरावट आई और 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। शेयर बाजार को हर बार की तरह इस बार भी बजट से काफी उम्मीदें हैं। अगर सरकार बाजार की उम्मीदों के अनुसार बजट पेश कर पाई तो इस सप्ताह बाजार में और रौनक दिखाई देगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आर्थिक समीक्षा पेश करेंगी। इसके बाद मंगलवार को वह देश का आम बजट पेश करेंगी