Monday , 20 April 2026
Home आगरा Rare species of vulture found unconscious in the park in Agra, rescued…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Rare species of vulture found unconscious in the park in Agra, rescued…#agranews

177

आगरालीक्स…(1 February 2022 Agra News) आगरा में लोगों ने एक पार्क में दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध को अचेत पड़ा देखा. इसके दोनों ही पैर के बीच के नहीं थे पंजे…वाइल्डलाइफ एसओएस ने किया रेस्क्यू

पार्क में गिरा दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध
आगरा के सिकंदरा स्थित के.आर नगर के एक पार्क में इजिप्शियन वल्चर (गिद्ध) गंभीर हालत में मिला !वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट ने गिद्ध को रेस्क्यू किया, जिसे वर्तमान में पशुचिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। सिकंदरा स्थित के.आर नगर, सिकंदरा के निवासी अपनी आवासीय सोसायटी के पार्क में अचेत अवस्था में पड़े गिद्ध को देखकर चौंक गए। इजिप्शियन वल्चर की सेहत को लेकर चिंतित, उन्होंने तुरंत हेल्पलाइन नंबर (+91-9917109666) पर वाइल्डलाइफ एसओएस से संपर्क साधा।

तनाव में है गिद्ध, दोनों ही पैरों के बीच नहीं है पंजे
एनजीओ द्वारा दो सदस्यीय बचाव दल को तुरंत भेजा गया, जो आगरा शहर में संकटग्रस्त जंगली जानवरों की सहायता हेतु एनिमल एम्बुलेंस सेवाएं प्रदान करती है। स्थान पर पहुचते ही, उन्होंने पुष्टि की कि पक्षी एक इजिप्शियन वल्चर था। उन्होंने तुरंत ही गिद्ध को सावधानीपूर्वक संस्था की ट्रांजिट फैसिलिटी में स्थानांतरित कर दिया। वाइल्डलाइफ एसओएस पशु चिकित्सकों द्वारा एक विस्तृत जांच से पता चला कि पक्षी के दोनों ही पैरों के बीच के पंजे नहीं हैं और वह अत्यधिक तनाव में है। गिद्ध वर्तमान में संस्था की गहन उपचार और देखभाल में रखा हुआ है और पूरी तरह से ठीक होने पर उसे वापस उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।

पुरानी चोट के कारण था तनाव में
वाइल्डलाइफ एसओएस की पशु चिकित्सा सेवाओं के उप-निदेशक, डॉ इलियाराजा ने कहा, “युवा इजिप्शियन वल्चर (गिद्ध) छोटी उड़ानें भरते हैं और अक्सर सुरक्षित क्षेत्रों में आराम करने के लिए रुकते हैं। यह गिद्ध अत्यधिक तनावपूर्ण स्थिति में है और इसके दोनों ही पैरों के बीच के पंजे नहीं हैं, जो एक पुरानी चोट लगती है। हम आवश्यक दवा और गहन देखभाल प्रदान कर रहे हैं।”

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “इजिप्शियन वल्चर एक दुर्लभ रैप्टर है, जो हमारे इकोसिस्टम में अभिन्न भूमिका निभाते हैं। इन गिद्धों को शिकार में तेजी से गिरावट एवं मृत जानवरों के अवशेषों में मौजूद ज़हरीले पदार्थ से अधिक खतरा बना रहता है। हमारी टीम गिद्ध को सभी अनिवार्य चिकित्सकीय उपचार दे रही है, जिससे वह जल्दी ही सुरक्षित रूप से स्वस्थ हो सके।”

इजिप्शियन वल्चर सम्पूर्ण गिद्ध प्रजाति में आकार में सबसे छोटे होते हैं। इजिप्शियन वल्चर को इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) की रेड लिस्ट में लुप्तप्राय प्रजातियों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!