आगरालीक्स…(1 February 2022 Agra News) आगरा में जरूरतमंदों को एक साल तक निशुल्क भोजन कराने की मुहिम आज से शुरू हुई है. शहर के इन युवाओं ने ठाना— किसी को नहीं सोने देंगे भूखे पेट…
आगरा के युवा किसी से कम नहीं हैं, जब वह एक बार ठान लें तो हर जरूरतमंद की मदद करने के लिए ये हाथ आगे बढ़ाते रहते हैं. भूखों और जरूरतमंदों को भोजन कराने से बढ़कर समाजसेवा कोई और नहीं हो सकती. कुछ इसी मुहिम के साथ आगरा के युवाओं ने जरूरतमंदों को एक साल तक निशुल्क भोजन कराने का संकल्प लेकर आज से इसकी शुरुआत की है. देश के युवाओं की 60 साल पुरानी एसोसिएशन राउंड टेबल ने आज मंगलवार से इसकी शुरुआत आगरा में की है. राउंड टेबल इंडिया से जुड़े आगरा के मेंबर्स ने आज भगवान टाकीज पर जरूरतमंदों को भोजन कराया. सक्षम डावर फाउंडेशन के सहयोग के साथ मिलकर राउंड टेबल के युवाओं ने मंगलवार को 250 लोगों को निशुल्क भोजन कराया.

एक साल तक कराएंगे भोजन
संस्था द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि आज से निशुल्क भोजन कराने की जो शुरुआत हुई है वह हर रोज एक साल तक चलाई जाएगी. संस्था से जुड़े युवा इससे पहले भी वह जरूरतमंद लोगों को उनकी जरूरत का सामान मुहैया कराते रहे हैं.
इन युवाओं का रहा सहयोग
अभिनव विज, अनुज खंडेलवाल, गौरव सुखानी, आशुतोष्ज्ञ बंसल, गौरव बंसल, आयुष अग्रवाल, नितिन बंसल, सौरभ लांबा, डीके सिंह, शिवम चावला, रोहित डंग, रिक्की सिंह, अंश कोहली.