आगरालीक्स ….आगरा से पूर्व मुख्यमंत्री मायावती विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगी, वे आज कोठी मीना बाजार में पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। जानें पूरा कार्यक्रम।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने विधानसभा चुनाव 2022 में अभी तक एक भी रैली नहीं की है। आगरा में आज उनकी पहली रैली है, इस रैली में आगरा के साथ ही आगरा मंडल के मथुरा, फिरोजाबाद जिलों के प्रत्याशियों को वोट देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती रैली करेंगी।
कोठी मीना बाजार में दोपहर 12 बजे सभा
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती दोपहर 12 बजे कोठी मीना बाजार में चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। कोठी मीना बाजार में नीले रंग से दो मंच बनाए गए हैं, एक मंच पर मायावती के साथ सतीश मिश्रा और आकांश आनंद होंगे। जबकि इसी के बगल में बने मंच पर आगरा के प्रत्याशी बैठेंगे।
एक हजार भीड़ जुटाने की अनुमति
कोविड प्रोटोकाल के चलते कोठी मीना बाजार पर एक हजार भीड़ जुटाने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।