आगरालीक्स ..आगरा के आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संदीप अग्रवाल के पिता राजेंद्र कुमार अग्रवाल (बब्बर बाबू) का निधन हो गया है।
आगरा के पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी, सिकंदरा के संंचालक डॉ. संदीप अग्रवाल के बुधवार को पिता राजेंद्र कुमार अग्रवाल का निधन हो गया। वे सेंट जोंस कॉलेज में लेक्चरर रहे हैं, उनके बड़े बेटे डॉ. संदीप अग्रवाल, पुत्रवधु डॉ. पारुल अग्रवाल और छोटे बेटे सौरभ अग्रवाल, पुत्रवधु दीपाली अग्रवाल हैं। बुधवार को शाम पांच बजे पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी, सिकंदरा से अंतिम यात्रा मोक्षधाम, ताजगंज (इलेक्ट्रिक) में के लिए जाएगी।