आगरालीक्स ….आगरा और अलीगढ़ में 10 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिले में कोषागार और उपकोषागार भी बंद रहेंगे।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को है। आगरा और अलीगढ़ में पहले चरण में मतदान होगा। ऐसे में 100 फीसद मतदान कराने के लिए 10 फरवरी को पहले चरण वाले जिलों में मतदान है वहां 10 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। राज्यपाल उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के तहत जनपद में 10 फरवरी को शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए जिलों में 10 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
पहले चरण में आठ फरवरी तक प्रचार
आगरा और अलीगढ़ में पहले चरण में मतदान होना है, इसके लिए आठ फरवरी तक प्रत्याशी प्रचार कर सकेंगे। दोनों जिलों में प्रचार भी रोचक दौर में पहुंच चुका है। बड़े नेता रैली करने के लिए आ रहे हैं तो प्रत्याशियों ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों और नेताओं के वीडियो लोगों के बीच में चर्चा का विषय बने हुए हैं।