Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Agra’s Businessman trapped by sextortion racket…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra’s Businessman trapped by sextortion racket…#agranews

207

आगरालीक्स…(2 February 2022 Agra News) आगरा के बड़े व्यापारी के पास वीडियो कॉल आया. व्यापारी अकेले थे और दूसरी तरफ बाथरूम में नहा रही थी युवती..इसके बाद

आगरा का एक दवा व्यापारी अनजान युवती को फेसबुक फ्रेंड बनाकर साइबर अपराधियों के जाल में फंस गया. दवा व्यापारी ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे एक अनजान युवती ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. उसने वह एक्सेप्ट कर ली. थोड़ी देर बार युवती का मैसेंजर पर कॉल आया जिसमें उसने वीडियो कॉल करने और अकेले में रहने के लिए कहा. इस पर व्यापारी ने उसकी बात मान ली. थोड़ी देर बाद युवती का वीडियो कॉल आता है जिसमें वह बाथरूम के अंदर नहा रही थी. युवती ने इस दौरान बातों ही बातों में व्यापारी को अपने वश में कर लिया. कुछ देर बाद फोन कट हो गया.

इसके बाद व्यापारी के व्हाट्सअप पर एक क्लिप आई जो युवती के साथ हुई वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग थी. युवती का फिर से फोन आता है. इस बार वह व्यापारी को धमकाती है और कहती है समाज में अपनी इज्जत बचानी है तो पैसे आनलाइन ट्रांसफर कर दो. यह सुनते ही व्यापारी के होश उड़ गए. लेकिन व्यापारी ने रुपये ट्रांसफर नहीं किए. आज बुधवार को व्यापारी के पास एक फोन आया जिसमें उसने खुद को दिल्ली साइबर सेल का बताया और कहा कि शिकायत मिली है मुकदमा लिखा जाएगा. मामला रफा दफा करना हो तो बताओ. उसने भी रुपये की मांग की. इस पर व्यापारी ने नंबर को ट्रूकॉलर पर चेक किया तो उसमें वह वर्दीवाला था. व्यापारी ने इसकी जानकारी अपने परिचित पुलिसकर्मियों को दी. इस पर उन्होंने बताया कि यह साइबर अपराधियों का ठगी करने का नया तरीका है, वह घबराए नहीं. व्यापारी से कहा कि वह साइबर सेल में शिकायत करे. व्यापारी को चिंता इस बात की है कि वीडियो वायरल न हो जाए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Sawan Month start from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आज से श्रावण मास शुरू हो रहा है, श्रावण मास...

बिगलीक्स

Agra News Live: 26 year old youth going to attend lover marriage his dead body found in drain

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रेमिका की शादी में जाने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman & her land lord died in road accident

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुलिस द्वारा पकड़े गए बेटो को छुड़ाने गईं...

बिगलीक्स

Agra Weather News: 24.8 MM rain recorded in last 24 hours in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बीते 24 घंटे में 24.8 एमएम बारिश हुई,...

error: Content is protected !!